फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर की कॉपी कल ले जाना, आज गुडवर्क दर्ज होगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने नए साल के पहले दिन शुरुआत टोटकों के साथ की। पहले दिन जिले के ज्यादातर थानों और कोतवालियों में सिर्फ गुडवर्क की रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि, आपराधिक मामलों की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को रविवार को एफआईआर की कॉपी ले जाने को कहा। सेक्टर-58 पुलिस ने एक मोबाइल स्नेचर बिसरख निवासी प्रियांशु को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पिछले सप्ताह एक महिला से मोबाइल लूटा था। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-62 में स्कूटी सवार आरोपी को चेकिंग के लिए रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसके कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि शौक पूरे करने के लिए लूटपाट करता था। वहीं, सेक्टर-58 पुलिस ने ही साल के पहले दिन अवैध शराब की 6 पेटी के साथ आरोपी और मोबाइल लुटेरे की गिरफ्तारी के साथ एफआईआर दर्ज कर जीडी की शुरुआत की।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चाकू और तमंचे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर साल की पहली रिपोर्ट दर्ज की है। बादलपुर पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तारी के गुडवर्क के साथ जीडी की शुरुआत की। जारचा पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तारी से खाता खोला। सेक्टर-49 कोतवाली में आपराधिक मामले लेकर पहुंचे शोणक शर्मा की शिकायत ली गई और एफआईआर की कॉपी ले जाने की बात कहकर लौटा दिया गया। बता दें कि हर वर्ष गौतमबुद्ध नगर ही नहीं अन्य जिलों में भी पुलिस नए साल के पहले दिन शुरुआत गुडवर्क की रिपोर्ट दर्ज कर करती है। कमिश्नरेट के अधिकारियों की माने तो पहले दिन अच्छा बीते और गुडवर्क के साथ रिपोर्ट दर्ज करने से सकारात्मक सोच बनती है। इससे उम्मीद रहती है कि साल भर पुलिस गुडवर्क के साथ ही आगे बढ़ेगी।
पीड़ितों की मदद में कमिश्नरेट पुलिस प्रदेश में अव्वल
जिले में तैनात कमिश्नरेट पुलिस की डायल यूपी-112 टीम पीड़ित की मदद में लगातार छह माह से प्रदेश में पहले पायदान पर बनी हुई है। हाईवे पर लोगों की मदद हो या फिर किसी तरह की दरकार, यह समय पर पहुंचकर सहायता कर रही है। शासन स्तर से शनिवार को जारी की गई दिसंबर की रेटिंग में भी गौतमबुद्ध नगर की डायल-112 नंबर वन पर रही। यह क्रम जुलाई से जारी है। ज्वाइंट पुलिस कश्मिनर लव कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए डायल-112 सेवा शुरू की गई थी। इसमें रेस्पांस टाइम को लेकर हर माह रेटिंग दी जाती है।
विज्ञापन

इसमें जुलाई से लेकर दिसंबर तक छह माह से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस नंबर वन पर है। डायल-112 ने तीन बार पीआरवी ऑफ द डे का खिताब प्राप्त किया है। रोजाना औसतन 400 से 450 कॉल डायल 112 पर आती हैं और कमिश्नरेट पुलिस पीड़ितों की समस्याओं के समाधान में जुटी है। उन्होंने बताया कि डायल-112 से 65 चार पहिया पीआरवी व 51 दो पहिया पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी तेजी से मौके पर पहुंचकर फरियादियों की मदद करते हैं। कई बार एक्सप्रेसवे पर खराब वाहनों को ठीक कराने और दूरदराज के लोगों की मदद कर उन्हें घर तक पहुंचाया है। वहीं, कई बार आत्महत्या करने जा रहे लोगों को भी बचाया है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए 6 पीआरवी महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें