फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दिल्ली कूच करेंगे जिले के किसान, गांवों में जनसंपर्क

विज्ञापन
इंडरी गांव में बैठक करते किसान। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
कल दिल्ली कूच करेंगे जिले के किसान, गांवों में जनसंपर्क
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले से 1 दिसंबर को दिल्ली कूच करने के फैसले को अमली जामा पहनाने के लिए रविवार को किसान नेताओं ने पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, तावडू, नगीना के अलावा इंडरी खंड के दर्जनों गांवों में दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान ने भी इंडरी, नवाबगढ़, राऊका, ऊदाका, मानूवास, किंरज, खेड़ा खलीलपुर, हिलालपुर व भिरावटी सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों के किसानों को समर्थन देने के लिए नूंह के किसान भी दिल्ली जाकर कृषि कानूनों पर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

आजाद खान ने दावा किया कि जिले के किसानों के दिल्ली कूच के फैसले को भारी समर्थन मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, किसानों के दर्द को नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नूंह की मंडियों में कपास, धान सहित अन्य कई फसलों की सरकारी खरीद नहीं की गई। किसान आढ़तियों को औने-पौने दाम पर फसल बेचने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें