फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheap Tomatoes in UP: टमाटर मिला तो ग्राहकों का चेहरा खिला, प्रदेश के कई जिलों में 70 रुपये किलो बिका

Fri, 04 Aug 2023 09:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

जब लोग टमाटर लेकर निकले तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर 70 रुपये किलो टमाटर बिका। 
विज्ञापन
लखनऊ में टमाटर खरीदने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के बढ़ते दाम ने जायका बिगाड़ दिया है। कीमत ज्यादा होने के कारण लोग खरीदारी कम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग दाम पर टमाटर की बिक्री हुई। लखनऊ में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सस्ते टमाटरों को खरीदने के लिए लोग जुट रहे हैं। शुक्रवार को इन मोबाइल वैन में गजब की भीड़ लगी। इतनी की धक्का-मुक्की तक हुई। छोटी-मोटी लड़ाईयां भी हुईं। जब लोग टमाटर लेकर निकले तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर 70 रुपये किलो टमाटर बिका। 

  

 

विज्ञापन
Trending Videos

पालीटेक्निक चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास मोबाइल वैन से सरकारी टमाटर को खरीदने में गजब की होड़ दिखी। लोगों में सस्ती दर पर उपलब्ध टमाटर खरीदने की होड़ ऐसी दिखी कि वह वैन के पहुंचने से एक घंटे पहले ही स्थान पर पहुंच गए। वहीं वैन के एक घंटे देर से पहुंचने की वजह से आमजन में नाराजगी भी देखने को मिली। अधिकतर लोग 2 किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए शोर मचाते दिखे, तो वहीं चार पुरुषों पर एक महिला को टमाटर वितरित करने पर लोगों में झगड़ा भी हो गया। लखनऊ में 16 जुलाई से सस्ते टमाटर बिक रहे हैं। भारत सरकार की ओर से एनसीसीएफ द्वारा यह योजना चल रही है। टमाटर का दाम 70 रुपए फिक्स है। एक आदमी दो किलो ही ले सकता है।


 

मुरादाबाद में 100 रुपये किलो  बिका टमाटर
मुरादाबाद में टमाटर के भाव को नियंत्रित करने के लिए मंडी प्रशासन तीन दिन से प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को भी मंडी समिति प्रशासन की ओर से 100 रुपये किलो टमाटर बिकवाने के लिए लगाए गए स्टाल पर सिर्फ 30 मिनट में ही 60 किलो टमाटर बिक गए। 

 

सस्ता टमाटर खरीदरने के लिए लोगों ने लाइन लगाकर टमाटर खरीदा। थोक मंडी में टमाटर के भाव में हल्की कमी देखने को मिली। मंडी समिति में टमाटर की आवक में भी बढोत्तरी हुई। करीब 200 क्रेट टमाटर यहां थोक मंडी में आया। जबकि जिले में 6000 क्रेट और सिर्फ मुरादाबाद शहर में ही 500 क्रेट टमाटर की डिमांड है। थोक मंडी में मध्यम श्रेणी का टमाटर 150 रुपये से लेकर 170 रुपये तक तथा उच्च कोटि का टमाटर 180 रुपये से लेकर 200 रुपये किलो तक बिका।

 
विज्ञापन

वाराणसी में 70 रुपये किलो बिका टमाटर 
वाराणसी में सरकार की ओर से अमर उजाला ऑफिस समेत कई स्थानों पर गाड़ी लगाकर 70 रुपये किलो टमाटर बेचा गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें