फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oyo Hotel: ओयो होटल के वॉशरूम में थी प्रेमिका, युवक ने किया ऐसा कांड, चीख पड़ी वो

Fri, 04 Aug 2023 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर 27 के अट्टा स्थित ओयो होटल में महिला मित्र के साथ आए छलेरा के रहने वाले विक्रांत चौहान ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ ओयो होटल में पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर 27 के अट्टा स्थित ओयो होटल में महिला मित्र के साथ आए छलेरा के रहने वाले विक्रांत चौहान ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम को हुई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विक्रांत बुधवार दोपहर महिला मित्र के साथ होटल आया था। शाम को महिला के चिल्लाने पर होटल का स्टाफ पहुंचा तो विक्रांत का शव पंखे से लटक रहा था। जांच में पता चला है कि दोनों में किसी बात पर नोकझोंक हुई थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान महिला मित्र वॉशरूम चली गई। तभी युवक ने उसके दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दी। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
 

पुलिस युवक की महिला दोस्त से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच काफी समय से दोस्ती थी। पुलिस होटल के कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई बाहर आ सके। 

हिंडन में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

उधर, पति से विवाद के बाद हिंडन नदी में कूदकर जान देने जा रही ग्रेटर नोएडा के सर्राफाबाद गांव की महिला को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। महिला के इरादे भांपकर नहर की तरफ जा रही महिला को सिपाही गौरव व महिला सिपाही कविता ने दौड़कर पकड़ लिया। 
विज्ञापन

महिला ने पूछताछ में पति से विवाद के चलते खुदकुशी करने जाने की जानकारी दी। दोनों पुलिसकर्मी महिला को कोतवाली लेकर आए। चार घंटे महिला की की काउंसलिंग की गई। इसके बाद पति व अन्य परिजन को बुलाकर समझाया गया। इसके बाद महिला पति के साथ घर लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें