फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से टमाटर के गिरे दाम, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। इस बार टमाटर की फसल किसानों को मुनाफा देने की बजाए घाटे की खेती बन गई है। लॉकडाउन के कारण किसानों को मजबूरन मंडियों में टमाटर औने-पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। जबकि, कई किसान हताश होकर खेतों में ही तैयार फसल छोड़ दे रहे हैं। कई ने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर भी चला दिया। भाव गिरने से टमाटर बेचकर लागत भी निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। जिले में टमाटर की फसल फायदे की खेती मानी जाती थी। लेकिन, भरपूर पैदावार के बाद भी टमाटर बेचकर किसानों को फायदा नहीं हो रहा है। जो टमाटर पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलो की दर से थोक में बिकता था, वह अब 3 से 4 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। हालत ये है कि किसानों ने टमाटर की तोड़ाई बंद कर दी है।
विज्ञापन

गांव झिमरावट निवासी अखलाक किसान ने बताया कि टमाटर के कम भाव की वजह से पूरे जिले के किसान परेशान है फिलहाल उनको टमाटर का भाव 3 से 4 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इससे लागत भी वसूल नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार कोरोना काल में बीपीएल परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इसी प्रकार किसानों की भी सहायता की जाए। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें