फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टोल महंगा, जीप, कार, वैन के लिए देने होंगे 155 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नकद भुगतान पर भी रोक, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर तीन फीसदी टोल बढ़ा दिया गया है। साथ ही नकद भुगतान पर भी रोक लगेगी। टोल टैक्स केवल फॉस्टैग या यूपीआई से ही लिया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को आसानी होगी। एनएचएआई ने पांच से 25 रुपये तक टोल शुल्क बढ़ाया है।

नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि नए नियम को लागू होने से वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। टोल पर लंबी कतारों से राहत मिल सकेगी। जिन वाहनों में फॉस्टैग नहीं होता, उनसे नकद भुगतान करने पर दोगुना टैक्स लिया जाता है। नई व्यवस्था लागू होने पर ऐसे वाहन चालक यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। जिससे उन्हें सामान्य टोल शुल्क का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन का प्रकार -पुरानी दरें-नई दरें
जीप, कार, वैन, और हल्के मोटर व्हीकल - 150 रुपए - 155 रुपए
लाइट कॉमर्शियल वाहन - 235 रुपये - 240 रुपये
बस और ट्रक - 480 रुपये - 495 रुपये
कॉमर्शियल वाहन - 735 रुपये - 755 रुपये
ओवर सीज व्हीकल - 940 रुपये - 965 रुपये
इसके अलावा 20 किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में आने वाले लोगों का हर महीने का पास 350 से बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एक महीने के जनरल पास के अब 5040 की बजाय 5165 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें