ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-वन के निवासी साफ- सफाई की अव्यवस्था से परेशान हैं। आरोप है कि जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हैं, जिसकी बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। निवासियों का कहना है कि जिस ठेकेदार को सफाई का काम सौंपा गया है, उसके पास न तो पर्याप्त सफाईकर्मी हैं, न ही कोई ठोस व्यवस्था। गदंगी होने से बीमारी फैलने का खतरा भी है।