फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक: गौतमबुद्धनगर के डीएम को बैडमिंटन में पदक की उम्मीद, विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं सुहास एलवाई

Tue, 17 Aug 2021 07:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि मैं बिना किसी दबाव के खुले दिमाग से खेलूंगा। वर्तमान विश्व रैंकिंग में अपनी श्रेणी में मैं तीसरे स्थान पर हूं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि पदक जीतूंगा। इसके लिए मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहा हूं।
 
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए जाने से पहले गौतमबुद्धनगर से जिलाधिकारी और पैरा एथलीट सुहास एलवाई ने कहा कि वो खेलों के इस महाकुंभ में बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाग्य हमेशा मेरे साथ रहा है। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हौसलाअफजाई करते हुए कहा, तो मैं बिना किसी दबाव के खुले दिमाग से खेलूंगा। उन्होंने कहा कि अगर हम अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो नतीजे हमेशा सकारात्मक रहेंगे।

खिलाड़ियों के सामने हमेशा अपना नैचुरल खेल खेलने की चुनौती होती है। वर्तमान विश्व रैंकिंग में अपनी श्रेणी में मैं तीसरे स्थान पर हूं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि पदक जीतूंगा। इसके लिए मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहा हूं।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा एथलीटों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने 'आप सभी विजेता और रोल मॉडल्स हैं' कहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई मानसिक तनाव लेने की दरकार नहीं है। 

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जीवन में आई चुनौतियों के बारे में पूछा। साथ ही उनके परिवार के योगदान को सराहा और टोक्यो में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों पर से दबाव कम करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें