फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी अस्पतालों में भी शुरू होगा टोकन सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएमएल में आठ मशीनें लगाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को राहत देने के लिए टोकन सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। सिस्टम शुरू होने के बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए जल्द ही क्योस्क मशीनें लगाई जाएंगी। इनकी मदद से मरीज खुद ही ओपीडी का टोकन हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

एम्स, सफदरजंग, राममनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग के अलावा दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी मशीनें लगेंगी। सफदरजंग अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में यह सुविधा पहले से शुरू की जा चुकी है। यहां मरीज खुद ही टोकन हासिल कर सकता है। टोकन का नंबर डॉक्टर के कमरे के बाहर लगे स्क्रीन पर दिखाई देता है। इससे मरीजों को परेशानी नहीं होती। वहीं, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को राहत देने के लिए आठ मशीनें लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा एम्स, लेडी हार्डिंग में भी जल्द ही ये मशीनें लगाई जाएंगी। बता दें कि सुविधा शुरू होने के बाद पंजीकरण कराने के लिए मरीज को दो से चार मिनट का समय लगेगा। इसमें मरीज या उसके तीमारदार को मरीज का नाम, मोबाइल नंबर किस विभाग ओपीडी में दिखाना है और घर का पता लिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें