फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उज्जवला योजना के 15 लाभार्थियों को वितरित किए गए सांकेतिक चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी पाने वाले 15 लाभाथियों को मेयर विनोद अग्रवाल ने सांकेतिक चेक वितरित किया। गैस सिलिंडर सब्सिडी की इस योजना के तहत जिले के ढाई लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में उज्ज्वला योजना के तहत दिवाली पर सब्सिडी पाने वाले लाभार्थियों को बुधवार को बुलाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल ने लाभाथियों को चेक वितरित किया। सांकेतिक चेक पाने वालों में विजनेश कुमार पत्नी विकास कुमार, शिल्पी सागर पुत्री सुभाष सागर, बाला पत्नी मगन सिंह, सबाना पत्नी इंतजार, पिंकी कुमारी पत्नी मलखान, लता पत्नी सीताराम, मीरा पत्नी जयप्रकाश, पूजा पत्नी दीपक, सीमा पत्नी कांति, अनीता पत्नी विजय सिंह, रजनी पत्नी लोकेश, खुर्शीद जहां पत्नी नसरूद्दीन, सोमवती पत्नी बाबूराम, संतोष पत्नी विनोद, विमला पत्नी जबर सिंह शामिल हैं। शासन ने दिवाली पर तोहफे के रूप में अक्तूबर से दिसंबर तक निःशुल्क एलपीजी गैस देने का निर्णय लिया है। डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मेयर के अलावा विधायक रामवीर सिंह के प्रतिनिधि ब्रजानन्द, प्रशासनिक अधिकारी एवं ऑयल कंपनी के समन्वयक मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखकर खुश हुए लाभार्थी
लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित किया। इस कार्यक्रम सजीव प्रसारण देखकर कलक्ट्रेट में मौजूद लाभार्थी भी खुश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें