फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य शिविर में 130 छात्रों की हुई जांच

Thu, 16 Oct 2025 02:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लाखामंडल में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में छात्रा की जांच करती चिकित्सक। स्रोत विभाग
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से लखवाड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 130 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप उनियाल, दंत चिकित्सक डॉ. नुसरत जहां ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य व दंत आदि की जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। 27 छात्रों के दांतों में समस्या पाई गई जिसमें से 14 छात्रों को शिविर में ही दवाई उपलब्ध कराई गई व 13 को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया। नेत्र जांच में 30 छात्र-छात्राओं को चश्मा व आवश्यक दवाई प्रदान करने का आश्वासन भी स्वास्थ्य विभाग ने दिया। इस दौरान नेत्र सहायक मातबर सिंह राठौर, डॉ. सुशील, प्रधानाचार्य अनिरूद्ध चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें