ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक के सी ब्लाक मार्केट में बदहाल पडा पब्लिक शौचालय । स्रोत निवा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अल्फा-1 सी-ब्लॉक मार्केट में खरीदारी और अन्य कामों के लिए आने वाले लोगों को सार्वजनिक शौचालय की बदहाल व्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। शौचालय में न तो पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। पानी की टंकी टूटी हुई है, पाइपलाइन चोक पड़ी है और गेट से लेकर कमोड की सीट तक क्षतिग्रस्त है। नियमित सफाई नहीं होने से शौचालय के अंदर गंदगी जमा रहती है और चारों ओर दुर्गंध फैली रहती है। ऐसे में लोगों के लिए शौचालय का इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो गया है।
बाजार में खरीदारी के लिए रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं लेकिन सार्वजनिक शौचालय की खराब हालत के कारण परेशानी होती है। गंदगी भी फैली हुई है। -राजेंन्द्र नागर
महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय की खराब हालत से परेशानी होती है। गंदगी, दुर्गंध और पानी की कमी के कारण वह बाजार आने से बचती है। -जितेंन्द्र चौहान
शौचालय की टूटी सीट और खराब गेट के कारण परेशानी होती है। कभी सफाई नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध के बीच इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। -सुभाष अग्रवाल
बाजार में खरीदारी के दौरान ग्राहकों को काफी समय बिताना पड़ता है लेकिन शौचालय की बदहाल स्थिति के कारण जरूरत पड़ने पर भी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। - एस के शर्मा