सेवाएं शुरू होने से एनसीआर ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन फरवरी से शुरू हो सकता है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का काम किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वर्ष के दूसरे महीने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि घरेलू उड़ानों के सफल संचालन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को विदेश जाने के लिए एक और बेहतर विकल्प मिलेगा।
साथ ही क्षेत्र में निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से जेवर की पहचान वैश्विक स्तर पर बन रही है। इसके आसपास औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विकास का लाभ क्षेत्र के गांवों, किसानों, युवाओं और स्थानीय व्यापारियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।