फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्राम प्रधानों के कार्यकाल का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सदस्यीय समिति बनेगी या फिर प्रशासक तैनात होंगे, फैसला बाकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के साथ ही जिले की 82 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। इन ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात किए जाएंगे या फिर प्रशासक तैनात होंगे, इस पर आज फैसला हो सकता है। नियमानुसार, पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने की स्थिति में या तो प्रधान की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की जाती है या फिर प्रशासक तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन



जनपद में जेवर, दादरी और बिसरख ब्लॉक के तहत यह 82 ग्राम पंचायतें आती हैं। हालांकि अभी पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना नहीं दिख रही है। शासन ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची भी तैयार नहीं हुई है। वहीं पंचायत चुनाव से जुड़ा मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। हालांकि शासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए गए हैं। ऐसे में कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें