फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 50 प्रतिशत सीटें अब भी खाली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के राजकीय आईटीआई नोएडा में छात्रों की प्रवेश प्रकिया चल रही है। सोमवार से चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी जो आज खत्म हो जाएगी। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आईटीआई में अब भी करीब 50 प्रतिशत सीटें रिक्त खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर 31 निठारी स्थित राजकीय आईटीआई नोएडा संस्थान के अनुसार आईटीआई में कुल 11 ट्रेड संचालित की जाती हैं। इनमें से वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल समेत तमाम ट्रेड शामिल हैं। अब तक 520 सीटों में से 236 सीटें ही भर पाई हैं। ऐसे में लगभग आधी सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं। इनमें से सबसे कम वेल्डर, वायर मैन, फिटर और कॉस्मेटोलॉजी शामिल हैं। प्लेसमेंट व एडमिशन प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने बताया कि अभी भी छात्रों के पास 15 अगस्त तक का समय है, वह अपना एडमिशन करा लें। वहीं छात्र हेल्पलाइन नंबर 9557853812 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें