फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौड़ यमुना सिटी एओए चुनाव के लिए नामांकन का आज आखरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में 3089 वोटर, 26 अप्रैल को होगा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी के 16 पार्क व्यू सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। सोसाइटी में 3089 वोटर हैं। उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करते हुए मतदान से 24 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करना होगा। यह चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और छह कार्यकारी सदस्य के लिए हो रहा है।
विज्ञापन


चुनाव समिति के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया आज 16 अप्रैल तक चलेगी। 17 अप्रैल नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। अंतिम सूची 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। मतदान 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 7-8 बजे के बीच परिणाम घोषित किए जाएंगे। विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 3 मई को शाम चार बजे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें