फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज सब गुलाब देंगे और गुलाब लेंगे, रिश्तों में आएगी गर्माहट

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक आज से, कपल्स के लिए हर दिन होगा खास
विज्ञापन



नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जोड़ों को जिस सप्ताह का बेसब्री से इंतजार था वह वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया। इसके पहले दिन शनिवार को रोज डे पर एक-दूसरे को गुलाब के फूल देंगे। शुक्रवार को शहर के बाजारों जगह-जगह बिक रहे रंग-बिरंगे फूल और गिफ्ट इसका आगाज कर दिया। अट्टा बाजार, इंदिरा मार्केट, ब्रह्मपुत्र मार्केट आदि बाजार ज्यादा रंगीन नजर आए। इसके अलावा मॉल और अन्य बाजारों में प्यार भरे रंगीन कार्ड भी सजे दिखाई दिए।
आम दिनों के मुकाबले गुलाब के फूल महंगे हो गए। ग्रेटर नोएडा में रोजाना जो गुलाब 40 से 50 रुपये प्रति पीस में बिक रहा था उसकी कीमत अब 80 से 120 रुपये हो गई है। ग्रेनो के जगत फार्म में फूल विक्रेता सुनील कुमार विधूड़ी ने गुलाब के दाम वेलेंटाइन वीक से पहले ही दोगुने हो गए। फूल विक्रेता रविंद्र कुमार ने बताया कि रोज डे से एक दिन पहले ही उनके पास अलग-अलग गुलाब के गुलदस्ता की करीब 60 से अधिक बुकिंग आ गई। वहीं, वेलेंटाइन वीक को लेकर मंडियों में भी गुलाब की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि वृद्धि के कारण जो गुलाब का गुलदस्ता जो पहले न्यूनतम 250 रुपये में तैयार होता था। अब 350 रुपये में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल की होम डिलीवरी

सेक्टर-18 में गुलाब के फूलों की दुकान लगाने वाले मनीष ने बताया कि इन दिनों अलग-अलग रंग के गुलाब के फूलों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। जहां एक फूल की कीमत 50 रुपये है और फूलों का गुलदस्ता देने पर हर फूल की कीमत अलग-अलग लगाई जा रही है। सेक्टर-27 में फूलों की दुकान लगाने वाले कार्तिक ने बताया कि फूलों की होम डिलिवरी भी करवा रहे हैं और लगातार उनके पास ऑर्डर आ रहे हैं। 7 से 14 फरवरी तक मांग अधिक रहेगी।

गुलाब के रंगों का महत्व
रंग - अर्थ
रेड गुलाब - सच्चा प्यार
ऑरेंज गुलाब - इच्छा
पिंक गुलाब - रोमांस
डार्क पिंक - प्रशंसा करना
लाइट पिंक - स्वीटनेस
येलो - दोस्ती
व्हाइट गुलाब - प्योरिटी

अलग-अलग रंगों के गुलाब की कीमत
गुलाब - रुपये
रेड - 50 रुपये
व्हाइट, पिंक - 60 रुपये
लाइट पिंक, डार्क पिंक, ऑरेंज - 40 रुपये
(दुकानदार के मुताबिक)
-
वेलेंटाइन वीक
तारीख - स्पेशल डे
7 फरवरी - रोज डे
8 फरवरी - प्रपोज डे
9 फरवरी - चॉकलेट डे
10 फरवरी - टैडी डे
11 फरवरी - प्रॉमिस डे
12 फरवरी - हग डे
13 फरवरी - किस डे
14 फरवरी - वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें