फोटो है
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि वीकडे मॉर्निंग सीजन-22 (लीग मैच) में ओजी बैंडिट्स ने आरआर ब्लास्टर्स को नौ रनों से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओजी बैंडिट्स की टीम 18.2 ओवर में 196 रन बनाए। टीम के ध्रुव और जयंत ने तेज रन बनाए। वहीं, आरआर ब्लास्टर्स के सूर्य गुप्ता महानिया ने 101 रनों की पारी खेली। टीम 20 ओवर में 187/7 रन ही बना सकी। ओजी बैंडिट्स की जीत में ऑलराउंडर आलोक रावत का अहम योगदान रहा। उन्होंने चार ओवरोें में तीन विकेट झटके।इसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।