ग्रेटर नोएडा। दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित दादरी स्टेशन से सुबह-शाम हजारों यात्री लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं लेकिन स्टेशन से सड़क तक पहुंचने के लिए यात्रियों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
दादरी तिराहे और सूरजपुर की ओर से आने वाले यात्रियों को ऑटो चालक आरओबी के दोनों छोर पर ही उतार देते हैं, जिससे बाकी दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है।
लंबी पैदल दूरी के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग कई बार स्टेशन मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं। ब्यूरो