फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कद बढ़ाने के चक्कर में गई जान: पेड़ से लटककर कसरत कर रहा था विकास, गिरते ही निकले प्राण

Sun, 05 Mar 2023 09:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)

सार

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र रहरई गांव निवासी किसान रणवीर सिंह का 15 वर्षीय बेटा विकास शंभू इंटर कॉलेज आदमपुर में 11वीं का छात्र था। पिता के अनुसार उसका कद कम था। इसलिए कद बढ़ाने के प्रयास में वह कसरत करता था। 
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कद बढ़ाने के प्रयास में कसरत करते समय 15 वर्षीय किशोर विकास की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र रहरई गांव निवासी किसान रणवीर सिंह का 15 वर्षीय बेटा विकास शंभू इंटर कॉलेज आदमपुर में 11वीं का छात्र था। पिता के अनुसार उसका कद कम था। इसलिए कद बढ़ाने के प्रयास में वह कसरत करता था। शनिवार की शाम को पेड़ पर लटककर कसरत कर रहा था। इस दौरान अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया। कुछ समय बाद खेतों पर आसपास कार्य कर रहे लोगों ने बेहोशी की हालत में किशोर को पड़े देखा।
विज्ञापन

आनन-फानन में निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें