फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज गेंदबाज बनने के लिए धावक होना जरूरी - ब्रेट ली

विज्ञापन
विज्ञापन
- टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन 10 टूर्नामेंट से पहले टीम का बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

-बोले - दिल्ली और मुंबई उनका दूसरा घर


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कैंपस में बुधवार को जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स आगरा के मेंटर ब्रेट ली ने खिलाड़ियों को गेंदबाजी की बारीकियों के बारे में बताया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन 10 टूर्नामेंट से पहले टीम के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के तरीके बताए।
अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन 10 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जीएल बजाज कॉलेज की दो टीमें भी हिस्सा लेने जा रही हैं। कैंपस में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले लोगों का अभिवादन नमस्ते, वेलकम और सत श्री अकाल से किया। उन्होंने कहा, भारत आना काफी अच्छा लगता है। दिल्ली और मुंबई उनका दूसरा घर है। उन्होंने कहा, भारत में काफी प्रतिभा है। सचिन, विराट के साथ देश के कई खिलाड़ी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, तेज गेंदबाज बनने के लिए अच्छा धावक होना जरूरी है। तेज गेंदबाज को शरीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा, खिलाड़ी को हमेशा बेहतर करने के लिए अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और जीवन में दृढ़ता, फिटनेस और मानसिक शक्ति को मजबूत रखना चाहिए।
खिलाड़ी को प्रतिदिन तय करने होते हैं नए लक्ष्य
किक्रेटर ब्रेट ली नेे कहा, खिलाड़ी को फिट रहना जरूरी है। खिलाड़ी को प्रतिदिन नए लक्ष्य तय करने होते हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट लीग युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकल्प है। भविष्य में टेनिस बॉल क्रिकेट लीग कई युवाओं को देश की टीम में भी मौका दिला सकती है। इस लीग में कई बड़े खिलाड़ी जुड़े हैं। जो अपने अनुभव नए युवा खिलाड़ी के साथ शेयर कर रहे हैं, जिससे वह अच्छे खिलाड़ी बन सकेंगे। उन्होंने कहा, नई पीढ़ी के लिए टेनिस बॉल लीग मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन




ब्रेट ली की गेंदबाजी से ढेर हुए खिलाड़ी
जीएल बजाज कॉलेज के खेल मैदान पर ब्रेट ली की गेंदबाजी के सामने बड़े-बड़े खिलाड़ी ढेर हो गए। उन्होंने पिच पर पसीना भी बहाया। इसके साथ ही गेंदबादी के बाद उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कई शॉट्स लगने के दौरान गेंद ग्राउंड के बाहर पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने गिटार बजाया। गिटार की धुन सुनकर सब मग्न हो गए। उन्होंने दर्शकों को लखनऊ आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें