फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीएलएम प्रदर्शनी व गणित ओलंपियाड का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। डायट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विद्यालयों के शिक्षकों ने टीएलएम सामग्री पेश करते हुए प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन बाद विजेताओं की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रजनीश कुमार पांडेय, डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने दीप प्रज्जवलन से किया। निर्णायक मंडल में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पूनम पोरवाल व श्वेता ने मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया। इसमें प्राथमिक स्तर पर अछल्दा के परिषदीय स्कूल पुर्वा देवी के आयुष ने पहला, जैतापुर के राघव शर्मा ने दूसरा व सुरान स्कूल की तान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि जूनियर स्तर पर चांवरपुर के मोहन ने पहला स्थान पाया। रुरुकला के कृष्णा ने द्वितीय व मिश्रीपुर की वंदना ने तीसरा स्थान पाया। क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक अछल्दा ने प्रथम, अजीतमल ने द्वितीय व भाग्यनगर ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर डायट प्राचार्य ने टीएलएम शिक्षकों की सृजनात्मकता और बच्चों की सीखने की रुचि को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें