फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कच्ची शराब बना रही महिला छापे में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। त्योहारी में कच्ची शराब निर्माण तेजी आती है। ऐसे में आबकारी पुलिस ने छापे डालने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को आबकारी पुलिस ने बिधूना के आदर्शनगर व कीरतपुर में छापा डाला तो यहां एक महिला भट्टी पर कच्ची शराब बनाती मिली। साथ ही मोहल्ले में 2500 किलो लहन बरामद किया गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक भगवान बख्श के साथ टीम शुक्रवार तड़के आदर्शनगर व कीरतपुर पहुंची। यहां मोहल्लों की खाक छानने के दौरान 35 लीटर कच्ची शराब व 2500 किलो लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर नष्ट कराया गया।
वहीं, मोहल्ले में ही सुनीता 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ी गई। मौके से कच्ची शराब निर्माण की भट्टी भी बरामद की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिधूना कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बरामद हुई कच्ची शराब व लहन को नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें