फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुद्ध सर्किट पर खिताबी जंग, 15 साल के रेसर पर रहेंगी नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 अक्तूबर और एक नवंबर को एफ-4 चैंपियनशिप व इंडियन रेसिंग लीग के मुकाबले
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक रफ्तार और रोमांच का संगम देखने को मिलेगा। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के तहत यहां एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। एफ-4 चैंपियनशिप के चौथे राउंड में ड्राइवरों के बीच अंक तालिका में बढ़त बनाने की होड़ रहेगी, जबकि इंडियन रेसिंग लीग के दूसरे राउंड में टीमें बेहतर प्रदर्शन के इरादे से ट्रैक पर उतरेंगी।
एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप में गोवा एसेस जेए रेसिंग के लुविवे संबुडला 138 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में हुए पिछले राउंड में उन्होंने छठे स्थान से शुरुआत करने के बावजूद पहली दो रेस में जीत दर्ज की थी। तीसरी रेस में वह तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरिस किरियाकू पर 21 अंकों की बढ़त बना ली। अब बुद्ध सर्किट पर संबुडला के सामने अपनी बढ़त बरकरार रखने की चुनौती होगी।
विज्ञापन




15 साल के आरोन मेहता ने रचा इतिहास
पिछले राउंड में कोलकाता रॉयल टाइगर्स के आरोन मेहता ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरी रेस में पोल पोजीशन से शुरुआत कर जीत हासिल की। महज 15 साल, छह महीने और छह दिन की उम्र में वह इंडियन एफ-4 के इतिहास में रेस जीतने वाले सबसे कम उम्र के ड्राइवर बन गए। उन्होंने करीबी मुकाबले में स्पीड डेमन्स दिल्ली के एनटीयिसो माबुंडा को पीछे छोड़ा। माबुंडा चेन्नई में तीनों रेस में दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन




5.125 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर होगा मुकाबला
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट 5.125 किलोमीटर लंबा है। यहां पहले फॉर्मूला-1 इंडियन ग्रां प्री और मोटोजीपी भारत जैसे बड़े आयोजन हो चुके हैं। अब एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग के मुकाबलों से सर्किट पर एक बार फिर मोटरस्पोर्ट्स का रोमांच देखने को मिलेगा। दोनों प्रतियोगिताओं के नतीजे अंक तालिका में टीमों और ड्राइवरों की स्थिति के लिहाज से अहम साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें