वेदवन पार्क के सामने इंटरलॉकिंग टाइलों की गुणवत्ता की जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-7एक्स स्थित वेदवन पार्क के सामने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के आसपास चल रहे इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर निवासियों ने सवाल उठाए हैं। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) ए. के. अरोड़ा को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी जांच और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।पत्र में कहा गया है कि वेदवन पार्क के सामने स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2, असोटेक विंडसर कोर्ट और द हाइड पार्क के आसपास इंटरलॉकिंग टाइलों के प्रतिस्थापन निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि इंटरलॉकिंग टाइलों के नीचे चूहों की ओर से बनाए गए बिलों को भरे बिना ही टाइलें बिछाई जा रही हैं, जिससे सब-बेस कमजोर हो रही है और टाइलें कुछ ही समय में धंसने लगी हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हाल ही में लगाई गई कई इंटरलॉकिंग टाइलें एक सप्ताह के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके बावजूद कई बार शिकायत और अनुवर्ती करने के बाद भी वर्क सर्किल-6 के संबंधित अधिकारियों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
7एक्स के कई सेक्टरों की सर्विस लेन और अन्य स्थानों पर लगी इंटरलॉकिंग टाइलें खराब निर्माण के कारण कुछ ही समय में टूट जाती हैं। - ब्रजेश शर्मा, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2
जगह-जगह टाइलें धंस गई हैं। स्वतंत्र गुणवत्ता जांच कराकर ठेकेदार और निगरानी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए। -पवित्र दास, विंडसर कोर्ट निवासी
चूहों के बिल भरे बिना ही टाइलें बिछाई जा रही हैं, जिससे बारिश में सड़क धंसने की आशंका बनी हुई है। अब तक कार्रवाई नहीं की गई। - विक्की गुप्ता, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2
इंटरलॉकिंग टाइलों की क्षतिग्रस्त होने की शिकायत नोएडा प्राधिकरण को दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।- रंजन सामंतराय, सेक्टर-78
रंजन सामंतराय
रंजन सामंतराय
रंजन सामंतराय