फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र सहित तीन युवकों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे युवक ने डेल्टा-1 स्थित मकान के कमरे में फंदे लटककर जान दे दी। छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अकेला है और परिवार को बहुत याद करता है। वहीं, सूरजपुर में भी एक युवक ने भी खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मूलरूप से सीतामढ़ी बिहार निवासी आनंद वैभव मिश्रा सेक्टर डेल्टा-1 में बड़े भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। आनंद बीटेक की पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसका भाई नोएडा स्थित कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार रात आनंद ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसका भाई जब ड्यूटी तो लौटा, तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से एक पेज पर 7 लाइन में लिखा सुसाइड नोट बरामद किया हैं।
वहीं, सूरजपुर स्थित भूड़ कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद खालिद खान ने सोमवार रात खुदकुशी कर ली। खालिद मूलरूप से सुल्तानपुर का रहने वाला था और कस्बे में ही एक कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र स्थित छपरौली गांव निवासी सुरक्षाकर्मी प्रिंस तेवतिया ने सोमवार रात पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर निवासी प्रिंस (22) सीसीटीवी कैमरे बनाने वाली कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। वह दोस्तों के साथ छपरौली रहता था। सोमवार रात प्रिंस दोस्तों के साथ कार से खाना खाने गया था।
वहां से लौटने के बाद वह घर के नीचे कार में बैठा रहा और साथियों को कमरे में भेज दिया। उसके साथी सीढ़ियां ही चढ़ रहे थे कि तभी प्रिंस ने कार में ही पिस्तौल से सिर में गोली मार ली। उसे तुरंत जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में कहासुनी व नाराजगी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें