पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को सोसाइटी में रहने वाले पीयूष सिंह और विक्रांत चौधरी के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं।
युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर खुद को बचाता दिखाई देता है। घटनास्थल के पास दो कारें भी खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।