फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक-ई-रिक्शा और चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-गिरोह ने हल्दौनी क्षेत्र से चोरी किए थे वाहन, बैटरियां बेचकर दूसरी ई-रिक्शा झाड़ियों में छिपाई थी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोट गांव दादरी के शाहरूख (26), गांव निजामतपुर फिरोजाबाद के राजेश उर्फ मुर्गा (30), पहाड़गंज अजमेरी गेट दिल्ली के मोहित उर्फ चिन्टू 20) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे और निशादेही से एक बाइक, दो ई-रिक्शा और तीन चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपी चोरी किए गए ई-रिक्शा को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को सीएनजी पंप के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी शाहरुख व राजेश उर्फ मुर्गा हल्दौनी गांव में रहते हैं। आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोहित उर्फ चिन्टू वर्तमान में गांव जलपुरा में रहता है। उसके खिलाफ गाजियाबाद में 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें चोरी, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मिलकर गांव हल्दौनी क्षेत्र से एक बाइक और दो ई-रिक्शा चोरी किए थे। दोनों ई-रिक्शा की बैटरियां निकालकर बेच दी गई थीं, जबकि एक ई-रिक्शा को वह मौके की तलाश में बेचने निकल रहे थे। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी और हथियार रखने की घटनाओं में सक्रिय था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें