फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैदल सड़क पार कर रहे तीन छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ी खेड़ा गांव मोड़ के पास हादसा, दो घायलों का उपचार जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। शुक्रवार को जीटी रोड स्थित कूड़ी खेड़ा गांव मोड़ के पास एक ट्रक ने तीन छात्रों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इनमें एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, दो घायल छात्रों का उपचार चल रहा है। उधर, ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कक्षा आठ के उमर और घायलों की पहचान रवि (कक्षा 8) और अजय कुमार (कक्षा 9) के रूप में हुई है। तीनों धूम मानिकपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी हैं। तीनों छात्र शुक्रवार देर शाम रोडवेज बस से स्कूल जा रहे थे। कूड़ी खेड़ा मोड के पास बस से उतरकर पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने तीनों टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना छात्रों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें