फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुत्तों को पकड़ने गई टीम को झेलना पड़ा विरोध, वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पाम ओलम्पिया सोसायटी में लावारिस कुत्तों के मुद्दे को लेकर हो रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोसाइटी में शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम आक्रामक कुत्तों को पकड़ने गई, जिसे निवासियों का विरोध झेलना पड़ा। पुश प्रेमियों और निवासियों के बीच लड़ाई हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। एओए के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस गाड़ी के आते ही पशु प्रेमी एक्टिव हो गए और कुत्तों को लेकर जाने का विरोध किया जिससे टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


आरोप है कि लावारिस कुत्ते आए दिन किसी न किसी को काट रहे है,जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। इस समस्या को लोगों ने प्राधिकरण के सीईओ के सामने उठाई थी। एओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने बताया कि परिसर में कुत्तों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन कुत्तों के आतंक के कारण लोग सुबह और शाम के समय ओपन एरिया पार्क तक में आने से डरते है। आरोप है कि पशु प्रेमियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर विरोध कराया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए गाइडलाइन बनाई है, जिसका पालन करने के लिए संबंधित सरकारी विभाग को आदेश दिए है। इसके बाद भी सोसायटियों में कोई पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें