फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंडिया मेडटेक एक्सपो में पहुंचे जिम्स के तीन स्टार्टअप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में लगे एक्सपो में संचालित फ्यूचर पवेलियन प्रदर्शनी मिली जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिम्स को सरकार की ओर से इंडिया मेडटेक एक्सपो में संचालित फ्यूचर पवेलियन प्रदर्शनी में जगह मिली है। जिम्स ने इसमें तीन स्टार्टअप को प्रदर्शित किया है। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में बृहस्पतिवार से इस तीन दिवसीय एक्सपो के दूसरे संस्करण की शुरुआत हुई।

जिम्स के इन्क्यूबेशन सेंटर के सीईओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि एक्सपो में देशभर के मेडिकल डिवाइस (स्टार्टअप) की प्रदर्शनी लगी है। इसमें सरकार ने भी फ्यूचर मेडिकल सुविधाओं को लेकर फ्यूचर पवेलियन का स्टॉल लगाया है। इसमें देशभर से चार स्टार्टअप अस्पतालों को शामिल किया गया है जिनमें जिम्स के तीन स्टार्टअप को स्थान मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस एक्सपो के माध्यम से देश भर से स्टार्टअप मेडिकल केयर के क्षेत्र में कम लागत में बेहतर गुणवत्ता के साथ मेडिकल डिवाइस को प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां देशभर के स्टार्टअप के माध्यम से दुनिया के सामने स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत और नवाचार को प्रदर्शित किया गया है। यह आयोजन मेडिकल टेक्नोलॉजी के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इन्हें मिली जगह
मैत्री डिवाइस : यह महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से राहत देती है।
मेदांत्रिक डिवाइस : वायु प्रदूषण के कारण मरीजों में लंग कैंसर, अस्थमा, टीबी की बीमारी में कारगर है।
टीसा ड्रोन : इसे ड्रोन ग्रीन कॉरिडोर प्रदर्शनी में जगह मिली है। यह इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहा है। ड्रोन की मदद से कोरोना काल में उन स्थानों पर वैक्सीन पहुंचाई गई थी जहां कोई एंबुलेंस से सेवा नहीं दी जा सकती थी। इसका प्रयोग हाल ही में इमरजेंसी में ब्लड को अन्य स्थान पर पहुंचाने के लिए किए गए टेस्ट में किया गया था।

Next
AU ऐप में पढ़ें