फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेस्त्रां संचालकों पर मारपीट और धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्त्रां संचालकों पर मारपीट और धमकी का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ओमैक्स आईटीसी परिसर में बेकरी के सामान शिफ्टिंग के दौरान मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित ने बीटा-2 कोतवाली में दी गई तहरीर में जायका रेस्त्रां के मालिक और लॉन्ड्री लाफ्ट संचालक पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ओमैक्स आईटीसी निवासी क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपनी बेकरी से सामान शिफ्ट कर रहे थे। इस दौरान कांच का दरवाजा गलती से जायका रेस्त्रां के सामने लॉबी में गिर गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर रेस्त्रां संचालक संगीत भाटी और लॉन्ड्री लाफ्ट संचालक सुधीर भाटी मौके पर पहुंचे और नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उनकी दुकान द कैफ कनेक्शन में घुसकर कर्मचारियों लूमा और मोहन से मारपीट की। दोनों ने उन्हें और उनके मालिक को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी 15 अक्तूबर 2024 को ऐसी ही घटना हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने माफीनामा दिया था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें