फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फौजियों ने दरोगा समेत पुलिसकर्मियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दरोगा सहित पुलिसकर्मियों से मारपीट और उनकी वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन फौजियों पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीनदयाल चौराहे पर एक ऑटो और कार सवार फौजियों के बीच रोडरेज को लेकर विवाद हुआ था। ऑटो, कार से टच हो गया था। आरोप है कि इस बात से नाराज फौजियों ने ऑटो चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया और उसे ऑटो समेत नजदीक के एक अस्पताल ले गए, जहां उनका एक साथी भर्ती था। मामले की सूचना मिलने पर दो पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। वहां फौजियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय कोतवाली में सूचना दी। आरोप है कि फौजियों ने अस्पताल पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी दिनेश और पुलिसकर्मियों से फिर से मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। बाद में सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने फौजियों पर काबू पाया और उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले लाए। तीनों फौजी क्षेत्र के पारसौल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि फौजियों ने दरोगा समेत पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें