फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने जा रहे तीन शूटर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रोकी गैंगवार, इनमें एक नाबालिग भी शामिल, बवाना इलाके में पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

हिमांशु गैंग के निर्देश पर हत्या करने जा रहे थे, दो पिस्टल, 27 कारतूस और बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बवाना इलाके में होने वाले गैंगवार को समय रहते रोक लिया। पुलिस टीम ने विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने जा रहे हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शार्प शूटरों को पकड़ा है। इनमें एक शूटर 17 साल का नाबालिग है, जबकि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान गांव ठाकला झज्जर (हरियाणा) निवासी अजय और पूठ खुर्द निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो अत्याधुनिक पिस्टल, 27 कारतूस और एक बाइक बरामद की है। हिमांशु भाऊ गैंग के एक सदस्य के निर्देश पर तीनों बदमाश हत्या करने के लिए पूठ खुर्द गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि शुक्रवार पांच जून को टीम पूठ खुर्द के बंगाली मार्केट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। अजय पर पहले से झज्जर में मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि पूठ खुर्द का रहने वाला नितिन उर्फ विक्की गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का करीबी साथी है। सोशल मीडिया के जरिए कन्हैया और नाबालिग उसके संपर्क में थे। नितिन ने अजय को विरोधी गैंग के एक बदमाश की हत्या करने के लिए तैयार किया था। इसके लिए उसे कन्हैया और नाबालिग से मिलवाया था। अजय पूठखुर्द के एक मकान में किराए पर रहने लगा और गांव के ही रहने वाले विरोधी गैंग के बदमाश पर निगरानी रखने लगा। पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा जब वह घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ कर अवैध हथियारों के स्रोत और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें