शहर में सफाई के दावों की हकीकत देखने आए स्वतंत्र एजेंसी
नोएडा। स्वच्छ भारत मिशन में जारी होने वाले निर्देशों और प्राधिकरण की तरफ से किए जाने वाले दावों की जमीनी हकीकत देखने के लिए स्वतंत्र सत्यापन एजेंसी शहर में आई हुई है। एजेंसी की नियुक्ति एशियाई विकास बैंक और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने संयुक्त रूप से की हुई है। एजेंसी में शामिल सदस्य शहर में कूड़ा दरवाजों से लिए जाने से लेकर निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु अनुकूलता व अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन कर रहे हैं। प्राधिकरण की तरफ से स्वच्छ सर्वेक्षण में किए जाने वाले दावों का भी सत्यापन यह एजेंसी करेगी। इसलिए यह सत्यापन अहम रहने वाला है। ब्यूरो