फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वुशू में जिले के तीन खिलाड़ियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया माध्यमिक विद्यालय वुशू चैंपियनशिप में झटके पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के तीन वुशू खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुई ऑल इंडिया माध्यमिक विद्यालय वुशू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल किए। अकादमी पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। पदक जीतने पर परिवार में खुशी की लहर है। इसमें कई राज्यों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।


जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 69वीं ऑल इंडिया माध्यमिक विद्यालय वुशू चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित एसआरएस इंटर कॉलेज के छात्र मयंक रौसा ने 56 किग्रा भार वर्ग और दुजाना स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी अंशुल भाटी ने 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी शाजापुर की झाल स्थित डायमंड वुशू अकादमी पर कोच अमित रौसा की देखरेख में गुर सीखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ताराचंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की विद्यार्थी श्रेया भाटी ने 52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वह दादरी स्थित गोल्डन वुशू अकादमी में कोच आनंद भाटी से वुशू के गुर सीखती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 22 से 24 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित हुई राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय वूशु प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें