फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जुआ खेलने के विरोध में तीन को पीटा, घायलों पर हमला करने लोहिया अस्पताल में घुसे युवक

Thu, 23 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायलों में दहशत - फोटो : जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े मरीज।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जुआ खेलने का विरोध करने पर दबंगों ने तीन युवकों को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद इलाज के लिए भर्ती पीड़ितों पर हमला करने के मकसद से दबंग लाठी-डंडे लेकर लोहिया अस्पताल में घुस गए।
विज्ञापन

इससे मरीजों ने चीख पुकार मच गई, तीमारदारों और मरीजों ने किसी तरह वार्ड के गेट बंद कर लिए। इससे आरोपी भाग गए। मामले में सीएमएस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस को लिखित सूचना दी गई है।

कादरीगेढ़ थाने के पीछे की गली में कई दिन से मोहल्ले के ही कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। मोहल्ला निवासी आकाश (26) ने मंगलवार को युवकों को जुआ खेलने से मना किया। इससे नाराज युवक दोपहर करीब 12 बजे आकाश के घर में घुस गए।
विज्ञापन

यह देख घर में अकेली आकाश की पत्नी सपना ने कमरे के दरवाजे बंद कर लिए और फोन पर इसकी सूचना अपने पति को दी। कुछ ही देर में आकाश, उसका छोटा भाई सूरज (25) और परिवार के ही विशाल जोशी (28) घर पहुंचे।
उस समय मामला शांत हो गया। शाम करीब पांच बजे 50 से अधिक युवकों ने मोहल्ले में ही हमला बोलकर आकाश, सूरज और विशाल को लहूलुहान कर दिया। घायलों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आरोपी भाग गए।

बुधवार शाम करीब सात बजे हमलावर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर लोहिया अस्पताल के नेत्र वार्ड में जा पहुंचे। पीडि़तों के परिवार के लोगों ने हमलावरों को खिड़की से देख लिया और वार्ड के गेट बंद कर दिए। उन्होंने चीख-पुकार शुरू कर दी, इससे वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों में भी दहशत फैल गई।
मामले की जानकारी होते ही सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा अस्पताल पहुंचे। इससे पहले ही हमलावर भाग गए। सीएमएस ने पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दीगई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें