संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बालूशासन गांव में शादी में गाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में तीन नामजद समेत 11 पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिये अपने शिकायत में पीड़ित संदीप मोदनवाल निवासी बालूशासन ने बताया कि 11 नवंबर को वह विजय कुमार मौर्या के यहां बहूभोज में शामिल होने जा रहे थे। शादी में गाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर विपक्षी विजय कुमार मौर्या, सुरेंद्र, सत्यम निवासी जंगलकला खरकवा अपने 8 अज्ञात साथियों के साथ उनको गाली देते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। उसी दौरान उनका 3,000 हजार रुपये कहीं पर गिर गया। घटना को तमाम लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।