फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांस लेने में हुई दिक्कत, बच्चे सहित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Wed, 12 Nov 2025 02:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 17 जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच जिले में सांस के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में पहुंचे ढाई साल के बच्चे सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1155 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। सर्वाधिक मरीज बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष और फिजीशियन कक्ष में पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों में अधिकतर मरीज सर्दी जुकाम, ब्लड प्रेशर और अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित थे। एलाऊ क्षेत्र के गांव टिकसुरी निवासी सार्थक (ढाई साल) पुत्र अंकित को मंगलवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बांक निवासी मोहरश्री (80) पत्नी दंगल सिंह को सोमवार की रात सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी संतोष कुमार (68) को मंगलवार की दोपहर 12:45 सांस लेने में दिक्कत के चलते जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान 1:20 बजे उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता का कहना था कि वृद्ध को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, वहीं बच्चे सहित दो अऩ्य मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे। परिजन के अनुसार बच्चे और वृद्धा को सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें