-10 दिसंबर से हैदराबाद में होेने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी में दिखाएंगे कौशल
नोएडा। लक्ष्य भेदी हौसलों से शहर के तीन युवा तीरंदाज अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए नौ लाख के धनुष बाण से निशाना साधेंगे। 10 से 18 दिसंबर तक हैदराबाद में होने वाली प्रतियागिता के लिए सौरभ, वीरेंद्र और मोहिका माथुर का चयन किया गया है।
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम स्थित तीरंदाजी अकादमी के संचालक राहुल वर्मा ने बताया, सेक्टर 20 निवासी 22 वर्षीय सौरभ चैंपियनशिप में बिहार का नेतृत्व करेंगे। सौरभ मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। सौरभ कंपाउंड वर्ग में खेलेंगे। अब तक वह कई स्टेट चैंपियनशिप में अपना दम खम दिखा चुके हैं। सेक्टर-57 निवासी 21 वर्षीय वीरेंद्र कुमार जूनियर वर्ग में अपना दम दिखाएंगे। सक्टर-22 निवासी 18 साल की तीरंदाज मोहिका माथुर रिकर्व वर्ग में जूनियर और सीनियर दोनों ही कैटेगिरी में खेलेंगी। वह पिछले साल दिल्ली में हुई स्टेट लेवल की तीरंदाज प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर कैटेगिरी में रिकर्व वर्ग खेल में गोल्ड हासिल कर चुकी हैं।