फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक हमला भी तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है और एम्स के चिकित्सक विशेषज्ञों ने राजधानी को स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात वाला शहर करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदूषण नियंत्रण में विफल रही है। एम्स डॉक्टरों ने दिल्लीवासियों को एन-95 मास्क पहनकर ही बाहर निकलने और राजधानी छोड़ देने तक की सलाह दी है। जनता की सुरक्षा के मद्देनजर कांग्रेस ने राजधानी में मास्क वितरण अभियान चलाया लेकिन सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें