फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को तीन नए न्यायाधीशों ने शपथ ली, जिससे कोर्ट की कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। स्वीकृत पदों की कुल संख्या 60 है। नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति दिनेश मेहता, न्यायमूर्ति अवनीश झिंगान और न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



न्यायमूर्ति मेहता और न्यायमूर्ति झिंगन पूर्व में राजस्थान हाईकोर्ट में जज के रूप में कार्यरत थे, जबकि न्यायमूर्ति सुधा केरल हाईकोर्ट में सेवारत थीं। इनकी नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को अधिसूचित की गई थी, जो सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर आधारित थी। इस नियुक्ति से पहले इस वर्ष 24 जुलाई को तीन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जज के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके अलावा 21 जुलाई को छह जजों न्यायमूर्ति कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव संभरे, विवेक चौधरी, ओम प्रकाश शुक्ल, अनिल क्षेत्रपाल और अरुण कुमार मोंगा को विभिन्न हाईकोर्टों से स्थानांतरण के बाद शपथ दिलाई गई थी। इनके स्थानांतरण की अधिसूचना 14 जुलाई को जारी हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें