फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईवे पर राष्ट्रीय खिलाड़ी से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेशनल हाईवे-नौ पर तीन घंटों तक कार में बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बदमाश बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के हैं। इनमें से दो के खिलाफ अन्य जनपदों में भी लूटपाट और धोखाधड़ी व छिनैती की मुकदमे दर्ज हैं। लूटपाट का शिकार ग्रेटर नोएडा निवासी मयंक मिश्रा दो कंपनियों को मालिक है और राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। मयंक मिश्रा ने वर्ष 2024 में दिल्ली में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीता था। लुटेरे उनकी सवा लाख रुपये की कीमत की एयर पिस्टल और खोखे भी लूटकर ले गए। हालांकि पूछताछ में बदमाशों ने इतनी बड़ी लूटपाट से इंकार किया है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा निवासी कारोबारी मयंक मिश्रा को बंधक बनाकर तीन घंटे तक एनएच-नौ पर घुमाने के मामले में पुलिस की पेट्रोलिंग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़ित का कहना है कि रात करीब एक बजे उनके भाई ने बदमाशों के कहने पर पोटली में एबीईएस कॉलेज के पास डिवाइडर पर 90 हजार रुपये, छह लाख रुपये की दो चेन और सिक्के रख दिए थे। सोने चांदी की कीमत करीब सात लाख रुपये है। बदमाश पोटली लेकर मयंक समेत कार हाइवे पर दौड़ाते रहे। इसी बीच उनके भाई ने पुलिस को मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर प्रयास भी नहीं किया गया। पीड़ित को बदमाश डीसीपी ट्रांस हिंडन के आफिस के पास छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। पीड़ित की परेशानी इसके बाद भी समाप्त नहीं हुई। दोनों भाई क्रॉसिंग रिपब्लिक और विजयनगर थाने से सीमा विवाद के चलते वापस कर दिया गया। दोनों थानों की पुलिस ने पूरे मामले में लापरवाही बरती है। पीड़ित को दो-दो बार दोनों थानों में सुबह तक धक्के खाने को मजबूर होना पड़ा। पीड़ित मयंक का कहना है कि वह राष्ट्रीय स्तर के शूटर हैं। उनके पास 1.70 लाख रुपये की एयर पिस्टल और कार्टेज भी बदमाश लूटकर ले गए। बताया कि जब बदमाश चले गए तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के करीब 25 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें बदमाशों को पकड़ना तो दूर खोजबीन करने का भी प्रयास नहीं किया। पीड़ित मयंक मिश्रा को विजयनगर पुलिस ने शुक्रवार को थाने में बुलाया। जहां एक उपनिरीक्षक ने उनके बयान दर्ज किए और घटनास्थल पर जाकर वीडियाग्राफी की और नक्शा तैयार किया गया। पुलिस ने करीब एक दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं।

लुटेरे बोले, इतनी बड़ी लूटपाट नहीं की

पुलिस सूत्रों की मानें तो स्वॉट और विजयनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी के आधार पर तीनों बदमाशों की पहचान कर हिरासत में ले लिए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने सोने की चेन और इतनी 90 हजार रुपये की लूटपाट नहीं की। उन्होंने लूटपाट की धनराशि कम बताई है और सोने, चांदी के जेवर की संख्या भी कम बताई है। पुलिस ने लूटपाट की नकदी और जेवर भी बरामद कर लिए हैं। इससे पूर्व भी इन्होंने हाइवे पर लूटपाट का प्रयास किया था। लूट की वारदात में शामिल स्कूटी भी चोरी की है। पुलिस ने स्कूटी और तमंचा भी बरामद कर लिया है। इस गिरोह के तार बरेली से जुड़े होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी और अन्य संशाधनों से बदमाशों की पहचान हो गई है, तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी को टीम लगी हैं, कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हाईवे पर हुई लूटपाट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें