फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मासूम लड़के के साथ तीन नाबालिगों ने किया कुकर्म, दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित देव नगर में हुई वारदात
विज्ञापन

-डरा-धमकाकर मकान की छत पर ले गए, वहां की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में 9 साल के मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एरिया के रहने वाले तीन लड़के डरा-धमकाकर उसे एक मकान की छत पर ले गए। वहां जबरन वारदात को अंजाम दिए। वारदात के बाद तीनों ने किसी को कुछ भी बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह मासूम अपने घर पहुंचा और उसने परिजनों को सारी बात बताई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बाद में 13 से 16 साल के बीच तीनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मासूम परिवार के साथ करोल बाग के देव नगर इलाके में रहता है। मंगलवार को वह घर के पास खेल रहा था। इस बीच एरिया में ही रहने वाले तीनों आरोपी वहां पहुंचे। आरोपी पीड़ित को डरा-धमकाकर पास के एक मकान की छत पर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। बाद में तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग करवाई। इसके बाद मासूम से मिली जानकारी के बाद तीनों लड़कों की तलाश शुरू की गई। वह अपने घरों से गायब मिले। कुछ ही घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें