फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन राज्यों की जेल में सजा काट चुके कार चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के सूर्यनगर रेलवे पुल के पास साहिबाबाद और लिंकरोड पुलिस की संयुक्त टीम और अंतरराज्यीय कार चोर गैंग के दो सदस्यों के बीच पांच अक्तूबर की देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गैंग सरगना अलीगढ़ के जवां थानाक्षेत्र स्थित सिकंदरपुर गांव निवासी अनिल कुमार के पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। वहीं, भागते समय पुलिस ने उसके साथी पश्चिमी दिल्ली के अमन विहार स्थित सुल्तानपुरी निवासी अनिल उर्फ महाराज को भी धर दबोचा। आरोपियों के पास से हरियाणा और दिल्ली से चुराई गईं दो कारें भी बरामद हुई हैं। वहीं, पूछताछ के बाद निशानदेही पर पुलिस ने गैंग के तीसरे सदस्य हरियाणा के ओछी फरीदाबाद निवासी अनिल भूषण को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने छह अक्तूबर को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को चोरी की कारों को छिपाने के लिए लिंकरोड क्षेत्र में आ रहे गैंग की सूचना मिली थी। टीम ने सूर्य नगर रेलवे पुल के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। दो कारों को रोकने का टीम ने प्रयास किया लेकिन चालक बेरिकेडिंग तोड़ते हुए भागने लगे। करीब छह किलोमीटर पीछा करने के बाद गैंग सरगना अनिल कुमार ने अपनी कार से निकलकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया और पकड़ा गया। कुछ देर पीछा कर पुलिस ने दूसरी कार चला रहे अनिल उर्फ महाराज को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि कार चोरी करने के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और इंजन, चैसिस नंबर छिपाते थे। इसके बाद उनका साथी बलजीत चोरी की कारों को नए कागजातों के साथ ग्राहकों को बेच देता था। जो कार पुरानी होती हैं उन्हें कबाड़ी के पास ले जाकर कटवा देते हैं। 12 दिन पहले दिल्ली से ब्रेजा और आठ दिन पहले फरीदाबाद से स्विफ्ट कार चुराई थी। 10-11 दिन पहले लिंकरोड क्षेत्र से ऑल्टो 800 कार चोरी की थी।

शराब तस्कर से वाहन चोर बना, 150 कार चुराईं, 73 मुकदमे
एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि अनिल कुमार गिरोह का सरगना है। साल 2008 में शराब की तस्करी करता था और 2010 में जेल में उसकी मुलाकात वाहन चोर जाकिर से हुई। इसके बाद अनिल ने शराब तस्करी छोड़ जाकिर के लिए वाहन चुराने लगा। बताया कि पिछले 10 साल में वह 150 से ज्यादा कार चोरी कर चुका है। अनिल के खिलाफ महज 36 साल की उम्र में ही अलीगढ़, दिल्ली, हरियाणा में वाहन चोरी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर, शराब तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के 73 मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले अनिल की फरीदाबाद जेल में अनिल भूषण से मुलाकात हुई और उसके बाद दिल्ली जेल में उसकी मुलाकात अनिल उर्फ मेहराज से। मुलाकात के बाद अनिल ने जाकिर से अलग होकर अपना गिरोह बनाया। अनिल भूषण का दिल्ली और अलीगढ़ के कबाड़ियों से संपर्क है जो कारों के फर्जी कागज बनाकर बेचते हैं। अनिल भूषण अगस्त में ही जेल से छूटकर आया था और अब तक उसने 10 से ज्यादा कार चोरी की वारदात की हैं। अनिल उर्फ मेहराज के खिलाफ 13 और अनिल भूषण के खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि गिरफ्तार हुए गैंग सरगना और उसके साथियों से पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। जिन कबाड़ियों के नाम सामने आए हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी यह भी मिली है कि इस गैंग की तलाश एसटीएफ को भी थी। हालांकि साहिबाबाद व लिंकरोड पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें