फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से तीन लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने घरवालों से छिपाकर तीन लाख रुपये बैंक से लोन लिए थे। इस मामले में युवती की मां ने साइबर सेल से शिकायत की। साइबर सेल की जांच के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-28 में रहने वाली युवती की कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर अयान देसाई नामक शख्स से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो अयान ने मुंबई में रहने वाली अपनी मां के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी देकर कुछ पैसों की मांग की। इसके बाद युवती ने पैसे उसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद अयान की तरफ से कथित तौर पर युवती के पास एक कोरियर भेजा गया। कोरियर वाले ने युवती को फोन कर बताया कि कोरियर काफी भारी है और इसे छुड़ाने के लिए पैसे जमा कराने होंगे। इसके बाद युवती से धीरे-धीरे तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी सवा लाख रुपये मांगे गए तब युवती ने पड़ताल की, पता चला कि कैंसर पीड़ित होने से लेकर कोरियर भेजने तक की बात फर्जी थी। किसी शातिर जालसाज ने उसके साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें