फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में डूबने से तीन मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा। प्यावली गांव के समीप गंग नहर में बुधवार सुबह नहाते समय तीन मजदूर डूब गए। तीनों के शवों को पुलिस ने दोपहर बाद गोताखोरों की मदद से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्यावली जैतवारपुर बिजली घर का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को छुट्टी थी इस कारण बिजली घर पर निर्माण कार्य में लगे मोदी नगर निवासी मजदूर इरफान (18), फिरोज (32) व मेरठ निवासी भूरा (36) सुबह दस बजे प्यावली गंग नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भूरा तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने गए इरफान व फिरोज ने कोशिश की तो वह भी डूबने लगे।
तीनों मजदूर पुल के पास बने 60 फुट गहरे भंवर में फंस गए। नहर के आसपास खड़े लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में तीनों की तलाश शुरू की। जारचा थाना प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों के मदद से तीनों के शव को बरामद कर लिया। उनके परिजन को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पहले भी यहां हुई हैं मौतें
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले यहां नहाते समय कई लोगों की मौत हो चुकी है। गर्मी के दिनों में अक्सर गांव के युवा यहां नहाने आते हैं, जो तैरने के चक्कर में पानी के तेज बहाव में आने से डूब जाते हैं। 25 जनवरी 2018 को दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर का भतीजा राहुल भी बाइक समेत नहर में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुल को बंद कर दिया गया व इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया गया है। गांव के लोग काफी दिनों से पुराने पुल को तोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें