फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से बात करने पर टोका तो दोस्तों ने कर दी हत्या

विज्ञापन
बिसरख पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक आरोपी मृतक की पत्नी से बातचीत करता था। हत्या से पहले तीनों शराब पी रहे थे तभी इस बात पर विवाद हो गया जिस पर आरोपियों ने ईंट से कुचलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिहार के दरभंगा के ग्राम राजा खरबा निवासी फिरोज का शव 2 अप्रैल को शाहबेरी गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था। फिरोज रोजा जलालपुर गांव के पास झुग्गियों में रहता था। पुलिस ने उस समय शराब पीकर गिरने से मौत होने की आशंका जाहिर की थी, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में फिरोज के दो दोस्तों दिल्ली के मुरादाबाद पहाड़ी निवासी मोहम्मद नजरुल और हरदोई के थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला किसान टोला संडीला निवासी सुलेमान को गिरफ्तार किया।
फिरोज की पत्नी से नजरुल फोन पर बात करता था। घटना से दस दिन पहले नजरुल उसके घर पर मांस खाने गया था। वहां फिरोज ने नजरुल को पत्नी से बात करते देख लिया था। घटना वाली रात तीनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी फिरोज ने नजरुल को पत्नी से बात करने से मना किया, लेकिन नजरुल ने इससे इंकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद नजरुल ने सुलेमान के साथ मिलकर फिरोज की हत्या कर दी। ईंट से चेहरे को कुचलकर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। फिलहाल, सुलेमान ग्रेनो वेस्ट के ऐमनाबाद के पास और नजरुल दिल्ली जैतपुर के पास झुग्गी में रह रहा था। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को ऐमनाबाद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आशु जाट गिरोह का सक्रिय बदमाश है सुलेमान
पुलिस ने बताया कि सुलेमान कुख्यात बदमाश आशु जाट गिरोह का सक्रिय बदमाश है। आशु गौरव चंदेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। ग्रेनो वेस्ट निवासी गौरव चंदेल की कार लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने करीब आठ माह बाद आशु को मुंबई से गिरफ्तार किया था। सुलेमान पर 2019 में बिसरख और हापुड़ के धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज है। उस पर हापुड़ में एक भाजपा नेता की हत्या करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें