फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 91 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/तावडू। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मेवात में बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई। इनमें फिरोजपुर झिरका शहर के 74 वर्षीय एक बुजुर्ग और तावड़ूू शहर के वार्ड नंबर 3 निवासी 28 वर्षीय युवक एवं वार्ड नंबर 12 निवासी 37 वर्षीय महिला शामिल है। तावड़ूू में एक ही दिन में दो मौतों से हड़कंप मच गया। वहीं बुधवार को 91 नए संक्रमित मिले, जोकि अब तक एक दिन में सर्वाधिक अधिक मामले हैं। नूंह में 27, फिरोजपुर झिरका में 13, पिनगवां में 5, खेड़ला, तावडू, पुन्हाना, खेड़ा खलीलुपर, जमालगढ़, शिकरावा, घाटा शमशाबाद, मांडीखेड़ा, आकेड़ा, किरंज व उजीना में दो-दो व मुरादबास, चाहलका, अड़बर, छपेड़ा, सलंबा, नहेदा, मानुवास, हसनपुर, औथा, आमका, बाई, बिछौर, पलड़ी, झारपुडी, बीवां, नगीना, जाटका शिशवाना, नांगल मुबारिकपुर, इंदाना, टूंडलाका व साकरस आदि जगहों पर एक-एक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पूर्व जिले में सर्वाधिक 61 मामले सामने आए थे। हालांकि, 14 लोग स्वस्थ होकर भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 300 है। जिले में अभी 2520 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 2277 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1939 मरीज ठीक हो चुके हैं। वही,ं कोरोना से जिले में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 65620 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 58803 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 6817 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 232162 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 226669 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें