फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नूंह-होडल मार्ग पर सुबह करीब 8:30 बजे नूंह की ओर से जा रही इनोवा ने अड़बर गांव के नजदीक एसआर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार रहमत निवासी गांव सूड़ाका को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड से नीचे उतरकर पेड़ों से टकरा गई। गाड़ी में सवार कुल सात में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनकी पहचान मुबीन (31) व गुर्जरी (60) निवासी मीरचूरी टपुकड़ा जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई। घायल पांच लोगों का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं, हादसे में बाइक सवार रहमत की भी मौत हो गई। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा दूसरा हादसा नूंह खंड के गांव दिहाना में हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने एक 17 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी कैलाश ने बताया कि मृतक किशोर नौंवी कक्षा का छात्र था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें